दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, जबलपुर के प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) का पहला कुलगुरु नियुक्त किया गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 के प्रावधानों और राज्य शासन के परामर्श के बाद डॉ. मिश्रा की नियुक्ति का आदेश जारी किया।
डॉ. मिश्रा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष तक या 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक कुलगुरु के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे। उनकी सेवा शर्तें विश्वविद्यालय के परिनियम-1 के अनुसार लागू होंगी।
डॉ. मिश्रा की नियुक्ति से रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास में एक नई दिशा और नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।
Tags
jabalpur