Jabalpur News: कंगना रनौत को जबलपुर कोर्ट का नोटिस, '1947 में मिली आजादी को बताया था भीख', 5 नवंबर को सुनवाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को उनके विवादित बयान पर नोटिस जारी किया है। नवंबर 2021 में कंगना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, 'असली आजादी हमें 2014 में मिली, 1947 में तो भीख मिली थी।' उनके इस बयान पर वकील अमित साहू ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे लेकर सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विश्वेश्वरी मिश्रा की कोर्ट ने सुनवाई की। अब इस मामले में अगली सुनवाई 5 नवंबर 2024 को होगी।

कंगना के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। उन्होंने 2021 में एक शिखर सम्मेलन में यह टिप्पणी की थी, जिसे स्वतंत्रता संग्राम के प्रति अपमानजनक माना गया।

कंगना रनौत ने हाल के दिनों में भी कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कृषि कानूनों पर फिर से विचार करने की बात करते हुए इन्हें वापस लागू करने की अपील की थी। इसके अलावा, किसान आंदोलन के दौरान पंजाब में हिंसा, रेप और मर्डर की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आंदोलनकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

इन विवादित बयानों के चलते कंगना अक्सर चर्चा में रहती हैं और अब जबलपुर कोर्ट के इस नोटिस के बाद उन्हें कानूनी कार्यवाही का भी सामना करना पड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post