MP News: अनुराग जैन बने मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा सोमवार को जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1989 बैच के अधिकारी श्री अनुराग जैन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

अनुराग जैन हाल ही में भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं और अब उन्हें मध्यप्रदेश शासन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post