दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। ग्वालियर में खेले गए पहले टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। भारत ने 128 रन का लक्ष्य 49 गेंदें शेष रहते हासिल किया। इस जीत में हार्दिक पंड्या ने सिक्स लगाकर मैच समाप्त किया, जो उनके करियर का 5वां विनिंग सिक्स था। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली (4 बार) को पीछे छोड़ दिया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 11वीं बार टी-20 में 3 विकेट लिए, जो भारत के लिए एक रिकॉर्ड है।
भारत-बांग्लादेश मैच के टॉप रिकॉर्ड्स:
भारत ने 49 गेंद रहते जीता मैच
भारत ने 128 रन का लक्ष्य 11.5 ओवर में हासिल कर लिया। यह पहली बार था जब भारत ने 100 से ज्यादा रन का टारगेट इतनी कम गेंदें शेष रहते हासिल किया।हार्दिक पंड्या का 5वां विनिंग सिक्स
हार्दिक पंड्या ने करियर में 5वीं बार विनिंग सिक्स लगाया, इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा है।अर्शदीप सिंह का 11वां 3 विकेट हॉल
अर्शदीप सिंह ने 14 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। यह उनका 11वां मौका था जब उन्होंने टी-20 में 3 विकेट लिए।117वें खिलाड़ी का डेब्यू
मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया, जिससे भारत से कुल 117 खिलाड़ियों ने टी-20 में हिस्सा लिया।मयंक यादव का मेडन ओवर
मयंक यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मेडन ओवर से की, और वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।
