MP News: फर्जी नाम से दोस्ती कर युवती से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। लसूड़िया इलाके में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा है जिसने अपनी असली पहचान छुपा कर एक युवती से दोस्ती की थी। आरोपी ने बाद में युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है और कुछ दिनों पहले ही इंदौर आया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

लसूड़िया पुलिस थाने के इंस्पेक्टर तारेश सोनी के अनुसार, 18 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विराट उर्फ नदीम पुत्र सागीर खान, निवासी बड़गांव, पुणे के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता, जो इंदौर में निजी कंपनी में काम करती है, का आरोप है कि डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात संदीप कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी। उसी ने आरोपी विराट से भी युवती की पहचान करवाई थी।

करीब 10-12 दिन पहले विराट और संदीप इंदौर आए और युवती से पास के किसी इलाके में रहने के लिए कमरा दिलाने की बात कही। युवती ने उन्हें स्कीम नंबर 78 में एक कमरा दिला दिया। लेकिन जब रेंट एग्रीमेंट के लिए दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी आनाकानी करने लगा।

रविवार को आरोपी युवती के घर पहुंचा, जब वह अकेली थी। मौके का फायदा उठाते हुए विराट उर्फ नदीम ने युवती से छेड़छाड़ की और अपना असली नाम बताकर कहा कि वह उसका नाम नदीम है। इसके बाद आरोपी ने युवती को धमकाया कि अगर वह उसके साथ रहेगी, तो वह उसे खुश रखेगा। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मानसिंह परमार और अन्य ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विराट उर्फ नदीम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post