MP News: पोस्टमैन की धोखाधड़ी, लाखों रुपए जमा, लेकिन रिकॉर्ड में जीरो

दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। सुलगांव में पोस्टमैन सुनील खेड़े ने दस सालों तक गांव वालों के खातों में पैसे जमा करने की बजाय खुद ही हड़प लिए। खेड़े ने नकली पासबुक बनाकर खुद ही उन पर जमा राशियों को लिख दिया, जिससे लोगों को शक न हो। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब एक व्यक्ति ने अपनी एफडी तुड़वाई और उसका चेक बाउंस हो गया। पोस्ट ऑफिस से पता चला कि उसके नाम पर कोई खाता ही नहीं है। धीरे-धीरे गांव के अन्य लोग भी अपनी पासबुक चेक कराने लगे और उन्हें भी ठगी का अहसास हुआ।

इस मामले में 150 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनकी कुल जमा राशि 4 करोड़ से ज्यादा है। कुछ लोगों ने 12 लाख तो किसी ने डेढ़ लाख रुपए तक जमा किए थे। कई लोगों ने अपनी बचत और एफडी का पैसा बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए जमा किया था, लेकिन उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया।

धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी पोस्टमैन सुनील खेड़े के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी अभी फरार है, और उसकी अचल संपत्ति की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन उसका मोबाइल बंद है और लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post