Jabalpur News: सोशल मीडिया कमेंट पर 14 वर्षीय स्कूली छात्र की पिटाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर विवाद के बाद 14 साल के नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। यह घटना ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में हुई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट कर रहे दोनों नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले फरियादी और आरोपियों के बीच सोशल मीडिया पर बहस हुई थी। इसके बाद से आरोपी नाबालिग लगातार फरियादी की तलाश कर रहे थे। जब 14 वर्षीय स्कूली छात्र घर लौट रहा था, तब दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसकी बुरी तरह से पिटाई की।

मारपीट के बाद आरोपियों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया, "साला कमेंट में गाली बक रहा था।" वीडियो में दोनों आरोपी नाबालिग छात्र की पिटाई कर रहे थे, जबकि एक तीसरा लड़का वीडियो बना रहा था।

ग्वारीघाट थाना प्रभारी एसएस मरावी ने बताया कि एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post