दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। एक छात्रा से मित्र के दोस्त द्वारा रेप और फिर शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव डालने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। युवक मैहर जिले का रहने वाला जो कि जबलपुर के एक निजी काॅलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वही पीड़ित 17 वर्षीय छात्रा भी मैहर की है जो कि जबलपुर में बीटेक फस्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले फरदीन से उसकी बचपन से दोस्ती थी, जो कि बाद में प्यार में बदल गई थी।
जानकारी के मुताबिक छात्रा जब 13 साल की थी, उस दौरान वह मैहर के एक स्कूल में पढ़ाई करती थी, वही फरदीन खान भी पढ़ा करता था। दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार तक पहुंच गई। 2022 में स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद फरदीन मैहर से जबलपुर आ गया और बीटेक की पढ़ाई करने लगा। 2023 में छात्रा ने भी जबलपुर के एक काॅलेज में एडमिशन लिया और बीटेक करने लगी। दोनों जबलपुर में ही रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
स्कूल टाइम की दोस्ती काॅलेज में भी चलती रही। दोनों का मिलना जारी रहा। इस दौरान उनके बीच संबंध भी बने। पीड़िता का आरोप है कि प्यार करने के बाद शादी का झांसा देकर फरदीन ने कई बार उसके साथ रेप किया और फिर धर्मांतरण करने का दबाव भी बनाया। लड़की ने जब मना किया तो उसके साथ बहस करते हुए यह कह दिया कि अगर शादी करना है तो धर्म परिवर्तन करना ही होगा। छात्रा काॅलेज से छुट्टी लेकर अपने घर मैहर चली गई। जहां उसने माता-पिता को अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। 4 दिन पहले छात्रा के माता-पिता जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने फरदीन के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने का आरोप लगाया।
.png)