दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज सुबह चार नंबर पुल के पास एक दुखद घटना घटी, जब एक भैंस रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद, पीछे से आ रही पुणे-दानापुर एक्सप्रेस के पायलट ने जब भैंस को डाउन लाइन पर मृत अवस्था में पड़ा देखा, तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 11081 मेल एक्सप्रेस जैसे ही चार नंबर पुल के पास पहुंची, तभी भैंस इंजन से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद, बीछे से आ रही पुणे-दानापुर एक्सप्रेस की ट्रेन को रोकना पड़ा और कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित रहा।
मदन महल आरपीएफ को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मृत भैंस को अलग किया, जिसके बाद रेल यातायात फिर से सामान्य हो सका।
Tags
jabalpur
