Jabalpur News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर को सौंपा शिकायत पत्र

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रानीताल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर तीर्थ यात्रा के नाम पर अवैध कब्जे के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल ने जिला कलेक्टर जबलपुर से शिकायत की है। कांग्रेस पार्षद संतोष दुबे पंडा के नेतृत्व में नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल और पूर्व पार्षदों ने जिला कलेक्टर के समक्ष पहुँचकर शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में उल्लेख किया गया कि संस्कार सेवा उत्सव समिति द्वारा सरकारी जमीन पर किया गया निर्माण गैरकानूनी और अवैध कब्जा है।

पार्षद संतोष दुबे का कहना है कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति कोई भी समिति या संस्था कैसे कार्यालय स्थापित कर सकती है, चाहे वह धर्म और तीर्थ यात्रा के नाम पर ही क्यों न हो। इसे अतिक्रमण माना जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर से इस अतिक्रमण की जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से भविष्य में कोई भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने का साहस न कर सके, इसके लिए आवश्यक सख्त कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद दल सचेतक अयोध्या तिवारी, प्रदेश कांग्रेस सह सचिव अभिषेक यादव, पूर्व पार्षद मदन लारिया, रौनित अग्रवाल, रोहित दुबे, चित्रांशी गुप्ता, अखिलेश रैकवार, युग राजपूत, राकेश श्रीवास आदि भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post