दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्होंने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दीपक जोशी ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे 12,542 वोटों से चुनाव हार गए थे। अब दीपक जोशी की भाजपा में वापसी ने मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है।