दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रमनगरा फिल्टर प्लांट से शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई 1300 एम.एम. (52 इंच) की जी.आर.पी. पाइपलाइन में बार-बार लीकेज की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे नागरिकों को जलापूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने लीकेज स्थल का निरीक्षण किया और इस समस्या के प्रति चिंता जताई। मिश्रा ने बताया कि 240 करोड़ की लागत से एडीबी प्रोजेक्ट के तहत बिछाई गई इस पाइपलाइन में लगातार लीकेज से आमजन त्रस्त हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए 39 इंच की एक और डी.आई. पाइपलाइन डाली जाए ताकि आपात स्थिति में जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।
इस निरीक्षण के दौरान सचेतक अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पंडा, मुकीमा याकूब अंसारी, प्रीति अमर रजक, अनुपम जैन, अख्तर अंसारी, प्रमोद पटेल, राकेश पाण्डे, तुलसा लखन प्रजापति, गुड्डू तामसेतवार, लक्ष्मी लक्ष्मण गोंटिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
