दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में 33 केवी बिजली लाइन टूटकर गिरने से 83 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम खिन्नी निवासी रामराज लोधी ने बताया कि उनके पिता लेखराम लोधी रोज की तरह गत दिवस सुबह करीब 11 बजे खेत की कुलिया देखने गए थे। पास ही उनका भतीजा धर्मेन्द्र लोधी खेत में पानी लगा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे जब लेखराम खेत देखकर लौट रहे थे, तो खरे जी के खेत के पास ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारजन उन्हें तुरंत हेल्थ सिटी अस्पताल, कटंगी रोड ले गए, लेकिन इलाज के दौरान शाम करीब 7 बजे उनकी मृत्यु हो गई। गोसलपुर पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Jabalpur News: खेत में 33 केवी लाइन टूटकर किसान के ऊपर गिरी, मौत
byEditor In Chief
-
0
