दैनिक सांध्य बन्धु इन्दौर। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या तक इन्दौर से 1008 किलोमीटर की सबसे लम्बी धार्मिक दौड़ लगाकर पहुंचने वाले इन्दौरी धावक कार्तिक जोशी को सागर में हुए एक भव्य समारोह में एमपी इंडिया फैमस स्टार अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के इंटरनेशनल अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी यह अवॉर्ड पाने वाले मध्यप्रदेश के एक मात्र खिलाड़ी थे। कार्तिक को यह अवॉर्ड उनकी देश-विदेश में अर्जित की गई विभिन्न उपलब्धियों के साथ साथ देश की सबसे बड़ी धार्मिक दौड़ इंदौर से अयोध्या 1008 किलोमीटर और साउथ अफ्रीका में उनकी जीत के लिए दिया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अल्पेश शर्मा एवं मशहूर उद्योगपति अनिल तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Tags
sports
