Jabalpur News: जेडीए का प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक माको ने शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुमूर्ति नामक व्यक्ति ने जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के तहत प्लॉट दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब 3 लाख रुपये की ठगी की। शिकायतकर्ता अभिषेक माको ने बताया कि दिसंबर 2022 में एसबीआई चौक, विजयनगर में गुरुमूर्ति से उनकी मुलाकात हुई थी। गुरुमूर्ति ने जेडीए योजना के तहत प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया और एचडीएफसी बैंक विजयनगर के खाते में 2,99,761 रुपये चेक द्वारा जमा करवाए। गुरुमूर्ति ने 4 माह में प्लॉट आवंटन की बात कही, लेकिन 24 महीने बाद भी न प्लॉट मिला और न ही पैसे लौटाए गए। अभिषेक ने बताया कि गुरुमूर्ति ने अब उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा है। पुलिस ने अभिषेक माको की शिकायत पर आरोपी गुरुमूर्ति के खिलाफ धारा 318 (4) और 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post