Jabalpur Breaking News: मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 20 घायल, 8 की हालत नाजुक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर के पाटन तहसील के अमरपुर गांव में सोमवार सुबह 9 बजे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 20 मजदूर घायल हुए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूर मटर तोड़ने के लिए महुआ खेड़ा गांव जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

पाटन थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। ग्रामीणों ने भी मदद करते हुए वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी

बरौदा गांव के मजदूर अशोक कुमार ने बताया कि पिकअप में 35 लोग सवार थे। वाहन पलटने के बाद कई साथी उसके नीचे दब गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

नाजुक हालत में घायल मजदूरों की सूची

1. कला बाई गौंड (41 वर्ष)

2. राम बाई (46 वर्ष)

3. अशोक बसोर (55 वर्ष)

4. सिम्मा झारिया (45 वर्ष)

5. रंजीता गौड़ (13 वर्ष)

6. कमररानी (42 वर्ष)

7. शेखर गौड़ (16 वर्ष)

8. कुमारी लीला (17 वर्ष)

पाटन थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post