Jabalpur News: खुलेआम घूम रहा था जिला बदर का आरोपित, पुलिस ने दबोचा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोहलपुर पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी मोह. जुनैद उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मोह. जुनैद उर्फ मामू एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए जिला दंडाधिकारी जबलपुर ने उसे 4 जनवरी 2024 को एक वर्ष के लिए जबलपुर और आसपास के जिलों की सीमाओं से जिला बदर कर दिया था।

गत रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जुनैद उर्फ मामू अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने तुरंत दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद तलाश जारी रखते हुए पुलिस ने उसे लेमा गार्डन इलाके में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बका नुमा चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिला बदर आदेश का उल्लंघन और अवैध हथियार रखने की कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post