Jabalpur News: जबरन रूपयों की मांग करने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
माढोताल थाना क्षेत्र में जयंत सिंह, आनंद और लकी पटेल द्वारा शैलेशनाथ तिवारी से जबरन पैसे वसूलने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। शैलेशनाथ तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह इलेक्ट्रिक ठेकेदारी करता है और उसकी कंपनी M-N इंफ्रा सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड है।

तिवारी ने बताया कि 2023 में उसने जयंत सिंह से मुलाकात की, जो पेटी पर ठेके का काम लेना चाहता था। इसके बाद दोनों के बीच एग्रीमेंट हुआ और जयंत ने 3 लाख रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा किए थे। बाद में जयंत ने 3 लाख रुपये की रकम वापस मांगी, जिसके बदले तिवारी ने 2 लाख रुपये जयंत के खाते में और 1 लाख 25 हजार रुपये आनंद के खाते में ट्रांसफर किए थे।

लेकिन जब तिवारी ने उनके साथ काम करने से मना किया, तो जयंत, आनंद और लकी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने तिवारी से कहा कि उसका 10 लाख का नुकसान हुआ है, जिसे वह उसे भरने के लिए दबाव डाल रहे थे। इसके बाद जयंत ने तिवारी को ऑफिस बुलाया और गाली-गलौच करने के साथ ही मारपीट की। साथ ही, उनसे पैसे की मांग की और धमकी दी कि यदि वह पैसे नहीं लौटाएंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी साहिल उर्फ बिट्टू कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी बल्देवबाग पुरानी बस्ती माढोताल को गिरफ्तार कर लिया और उसे 20 दिसंबर 2024 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post