Delhi Assembly Elections: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) द्वारा इन नामों पर मुहर लगाई गई। इस सूची के अनुसार, कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पटपड़गंज सीट से चौधरी अनिल कुमार को टिकट दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post