दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बरेला चौकी गौर में आज एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। विपिन यादव (28 वर्ष), निवासी ग्राम घाना ने लिखित शिकायत में बताया कि उनके पिता, भाई लाल यादव के मोबाइल नंबर पर 18 अक्टूबर 2023 को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को गोविन्द महाराज का लड़का बताते हुए दूध के भुगतान के लिए पैसे ट्रांसफर करने की बात की।
जब पिता जी ने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की बात की, तो उस अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई नंबर मांगा, जिसे उनके पिता ने दे दिया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए यूको बैंक के खाते से 98,999 रुपये निकाल लिए।
अब तक पीड़ित को पैसे नहीं मिले हैं। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
