Jabalpur News: संभाग प्रभारी और राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने ली आज सम्भागीय समीक्षा बैठक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर संभाग के प्रभारी और राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने आज सम्भागीय समीक्षा बैठक ली, जिसमें जिलों में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में राज्यसभा सदस्या सुमित्रा बाल्मीकि, सभी जिलों के विधायक, महापौर, नगर परिषद के सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सम्भागायुक्त अभय वर्मा, कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना और अन्य जिलों के कलेक्टर भी मौजूद रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग, भवन, सड़क एवं सेतु निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल निगम, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, खाद्य, उद्योग, शिक्षा, पंचायत, नगरीय प्रशासन और जनजातीय कार्य जैसे विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने अधिकारियों से सख्त सवाल किए, जिनमें प्रमुख था, "कितने काम प्रगति पर हैं और कितने अटके हुए हैं?" उनके इन पैने सवालों से अधिकारी सकते में आ गए।

बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, नर्मदा घाटी विकास, जल संसाधन, स्कूल शिक्षा विभाग और औद्योगिक विकास निगम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

सम्भागीय बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को लेकर भी गहन चर्चा की गई और कार्यों की स्थिति पर अधिकारियों से जवाब तलब किए गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post