दैनिक सांध्य बन्धु गुरुग्राम। मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव गुरुग्राम के सेक्टर-47 स्थित फ्लैट में मिला, जहां वह किराए पर रह रही थीं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार रात शव उनके परिवार को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
सिमरन सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। 13 दिसंबर को उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट साझा किया, जिसमें वह बीच पर एक गाने पर डांस करती नजर आई थीं। उनके फनी वीडियोज और अलग अंदाज के कारण उनके प्रशंसक उन्हें बेहद पसंद करते थे। उनकी मौत की खबर से फैंस सदमे में हैं।
सिमरन जम्मू के नानक नगर से थीं। रेडियो जॉकी सायमा ने उनके निधन पर कहा, “ऐसे जिंदादिल इंसान का दुखद अंत हृदयविदारक है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
Tags
national