Jabalpur News : 650 पुलिसकर्मियों की 88 टीमों ने की बदमाशों की धरपकड़, रातभर चली कांबिंग गश्त


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर
: जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे से कांबिंग गश्त की शुरुआत की। एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस के 650 अधिकारी और कर्मियों की 88 टीमों ने शहर से लेकर देहात तक सघन गश्त की। इस अभियान में अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और फरार बदमाशों की धरपकड़ की गई।

कांबिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करना और शहर में अमन-शांति बनाए रखना था। पुलिस ने रातभर सड़कों पर घूमने वाले लोगों से पूछताछ की और वाहनों की बारीकी से जांच की। गश्त के दौरान कई संदिग्धों को रोका गया और उनकी डिटेल्स रजिस्टर में दर्ज की गई।

इस दौरान, पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को चाकू सहित गिरफ्तार किया और जिला बदर आरोपी को भी पकड़ा। कांबिंग गश्त के दौरान 149 गैरम्यादी और 169 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया और 73 जमानती वारंट तामील किए गए। एएसपी शहर आनंद कलादगी, एएसपी क्राइम समर वर्मा, एएसपी प्रदीप शेंडे, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा और एएसपी सोनाली दुबे समेत अन्य अधिकारी गश्त के दौरान सक्रिय रूप से दिशा-निर्देश देते रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post