दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। साउथ मिलौनीगंज स्थित दरबारे अज़ीम खानकाहे कासमिया में हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती-ए-आज़म कासिमे नेमत अलैहिर्रहमा के सालाना उर्स मुबारक का आयोजन 9 दिसंबर 2024, सोमवार से शुरू होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की सरपरस्ती और सदारत हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती इम्तियाज़ुल कादरी कासमी (मुफ्ती-ए-आज़म व काज़ी-ए-शरआ, जिला जबलपुर) करेंगे। दरबारे अज़ीम खानकाहे कासमिया के मीडिया प्रभारी सुल्तानुज्ज़मा कादरी कासमी ने इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अनुयायियों से शामिल होने की अपील की है।
महिलाओं के लिए विशेष आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महिलाओं के लिए वज़ो तकरीर, नात और मनकबत से होगी। इसकी अध्यक्षता आलेमा फाज़िला नूर अफशा फातेमा साहिबा और नूर सबा फातेमा साहिबा करेंगी। मुख्य वक्ता के रूप में आलेमा फाज़िला शमा फातेमा और फौज़िया इरफात साहिबा नसीहत पेश करेंगी।
पुरुषों के लिए शाम के कार्यक्रम
इसी दिन शाम 7 बजे से पुरुषों के लिए कुरआन ख्वानी और फातेहा के बाद तआम का आयोजन होगा। रात 10 बजे से महफिल-ए-नात और मनकबत का आयोजन होगा, जो रात 1:58 बजे तक चलेगा। इसके बाद गुस्ले मज़ारे अक़दस और कुल शरीफ होगा।दूसरे दिन के कार्यक्रम
10 दिसंबर 2024, मंगलवार को रात 10 बजे महफिल-ए-नात और वज़ो तकरीर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती तौफीक़ आलम, मुफ्ती अलताफ कासमी, मुफ्ती शाकिर कासमी, मुफ्ती हिफज़ुर्रहमान कासमी और मुफ्ती तबरेज़ आलम कासमी अपनी तकरीर पेश करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल मजीद कासमी करेंगे।सभी तकरीरों और नातों के बाद हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती इम्तियाज़ुल कादरी कासमी की दुआ के साथ यह आयोजन संपन्न होगा।
Tags
jabalpur

