दैनिक सांध्य बन्धु लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर इलाके में यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर एक आतंकवादी समूह का पर्दाफाश करते हुए गुरदासपुर में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी तीन आतंकियों को मार गिराया।
इन तीन आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह, जसनप्रीत और वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो पहले गुरदासपुर में एक प्रमुख हमले में शामिल थे। यह हमला हैंड ग्रेनेड से किया गया था, जिससे कई लोग घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें दो AK-47 राइफल और दो ग्लॉक पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों का संबंध कुछ आतंकवादी संगठनों से था और वे पंजाब में आतंकवाद फैलाने की साजिश रच रहे थे।
Tags
national

