दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस महकमे में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल ने रिव्यू डीपीसी (DPC) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक (टीआई) पद पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं।
इस जारी पदोन्नति सूची में जबलपुर जिले में पदस्थ 11 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें कार्यवाहक निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। जबलपुर जिले से पदोन्नत हुए अधिकारियों में पूर्वा चौरसिया, बुंदेलधर द्विवेदी, दिनेश गौतम, हेमा माल, सोनल पांडे, आभा दुबे, शैलेंद्र सिंह गोंड, जाग्रति साहू, स्वाति शर्मा, संगीता चौधरी और दीप्ति मारवी के नाम शामिल हैं।
Tags
Jabalpur
