दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर एसपी ऑफिस की शिकायत शाखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक फरियादी महिला पुलिसकर्मी से अपनी शिकायत सुनने और दर्ज करने का आग्रह करता नजर आ रहा है। फरियादी का कहना है कि वह दोपहर करीब 3 बजे से इंतजार कर रहा है और दूर से अपनी समस्या लेकर आया है।
‘दो सेकेंड का काम है मैडम, सुन लीजिए’
वीडियो में फरियादी महिला पुलिसकर्मी से कहता सुनाई दे रहा है कि वह काफी दूर से आया है और उसकी समस्या थोड़ी देर सुन ली जाए। वह कहता है, “हम बहुत दूर से आए हैं, थोड़ी सी समस्या सुन लीजिए, दो सेकेंड का काम है मैडम।”
फरियादी यह भी बताता है कि वह पिछले तीन महीने से चक्कर लगा रहा है। उसके मुताबिक, वह पहले एक अधिकारी के पास गया था, जहां से उसे शिकायत शाखा भेजा गया।
महिला पुलिसकर्मी बोलीं- बाद में आना
वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी की ओर से तत्काल शिकायत नहीं लिए जाने और बाद में आने की बात कही जा रही है। बातचीत के दौरान महिला पुलिसकर्मी के मीटिंग से आने और थकान के कारण कुछ देर आराम करने की बात भी सामने आती है। वीडियो में शिकायत शाखा के बाहर फरियादियों की भीड़ दिखाई दे रही है।
एएसआई रश्मि पराशर का नाम सामने आया
वीडियो में दिखाई दे रही महिला पुलिसकर्मी का नाम एएसआई रश्मि पराशर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उनका हाल ही में शिकायत शाखा में तबादला हुआ है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। सीएसपी भगत सिंह गोठरिया ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद संबंधित महिला पुलिसकर्मी को बुलाकर पूरे मामले के संबंध में बात की गई है।फरियादी को करीब पांच मिनट इंतजार करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद उसकी शिकायत भी ले ली गई थी। महिला पुलिसकर्मी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Tags
jabalpur