Jabalpur News: शराब तस्कर गिरफ्तार, 86 पाव देशी शराब और मोटर सायकल जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 86 पाव देशी शराब बरामद की। यह घटना पनागर बस स्टेण्ड के पास रात के समय हुई, जब पुलिस ने एक संदिग्ध मोटर सायकल को देखा। मोटर सायकल पर पीले रंग की बोरी रखी हुई थी और चालक उसे तेजी से लेकर भाग रहा था। पुलिस ने पीछा कर उसे रोका और उसकी पहचान सत्यम झारिया (18 वर्ष) निवासी न्यू कंचनपुर, अधारताल के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बोरी में शराब रखी हुई थी। पुलिस ने बोरी की तलाशी ली तो उसमें 2 कार्टून में कुल 86 पाव देशी शराब मिली। आरोपी ने यह भी बताया कि वह हेमंत पटैल, निवासी कुशनेर पनागर को शराब की सप्लाई करता था, और प्रत्येक फेरी के लिए 200 रुपये की दर से शराब भेजता था।

पुलिस ने आरोपी सत्यम झारिया के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post