Jabalpur News: अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना हनुमानताल क्षेत्र के मरघटाई रोड पर आज सुबह एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गुप्ता डेयरी के पास रहने वाले विक्रम भुजवा (गुप्ता) ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शंकर लाल भुजवा (गुप्ता), उम्र 50 वर्ष, रोज की तरह कल रात ऊपर वाले कमरे में सोए थे। विक्रम, उसकी मां और बहन नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। सुबह जब उसकी मां चाय देने ऊपर गईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

मोहल्ले के पप्पू भुजवा और मुकेश भुजवा की मदद से छत के जीने से अंदर जाकर देखा तो शंकर लाल भुजवा का शव लोहे की पाइप से काटन की रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर बिस्तर पर लिटाया और मोहल्ले के यादव डॉक्टर को बुलाया, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post