Jabalpur News: पुलिस ने किया 4 किलो गांजा जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पनागर और काईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे 7 पर वाहन चेकिंग के दौरान 4 किलो गांजा जप्त किया है। यह मादक पदार्थ 80 हजार रुपये मूल्य का है। इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी मनीष प्रधान फरार है।

थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि अधारताल और पनागर के बीच ध्रुव ढाबा और रजवाड़ा ढाबा के पास वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल को रोका गया। वाहन चालक और पीछे बैठे युवक को रोकने पर चालक मोटरसाइकिल छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला।

पीछे बैठे 17 वर्षीय नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया, जिसने भागने वाले व्यक्ति की पहचान मनीष प्रधान, निवासी थाना जबेरा, जिला दमोह के रूप में की। नाबालिग ने बताया कि मनीष उसे कभी-कभी गांजा बेचने के दौरान साथ ले जाता था।

युवक के पास मौजूद काले-नीले बैग की तलाशी में 4 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और मनीष प्रधान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पनागर और काईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे 7 पर वाहन चेकिंग के दौरान 4 किलो गांजा जप्त किया है। यह मादक पदार्थ 80 हजार रुपये मूल्य का है। इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी मनीष प्रधान फरार है।

थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि अधारताल और पनागर के बीच ध्रुव ढाबा और रजवाड़ा ढाबा के पास वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल को रोका गया। वाहन चालक और पीछे बैठे युवक को रोकने पर चालक मोटरसाइकिल छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला।

पीछे बैठे 17 वर्षीय नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया, जिसने भागने वाले व्यक्ति की पहचान मनीष प्रधान, निवासी थाना जबेरा, जिला दमोह के रूप में की। नाबालिग ने बताया कि मनीष उसे कभी-कभी गांजा बेचने के दौरान साथ ले जाता था।

युवक के पास मौजूद काले-नीले बैग की तलाशी में 4 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और मनीष प्रधान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post