दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोराबाजार थाने में मोहित बक्शी (21), निवासी काईस चर्च कंपाउंड, ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 8 नवंबर 2024 को सेना भर्ती के लिए रानी दुर्गावती स्टेडियम गया था, जहां मेडिकल टेस्ट में उसे अनफिट करार दिया गया था। 10 नवंबर को उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने फौजी वर्दी पहनी थी और अपनी पहचान विकास कुमार गुप्ता (एएमसी, एमएच जबलपुर में पोस्टेड) के रूप में कराई। आरोपी ने मोहित से कहा कि वह उसे मेडिकल टेस्ट में फिट करवा सकता है, लेकिन इसके लिए 30 हजार रुपये की आवश्यकता होगी। मोहित ने बताए गए गूगल पे नंबर पर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे देने के बाद आरोपी ने न तो उसका काम किया और न ही पैसे लौटाए।मोहित की शिकायत पर आरोपी विकास कुमार गुप्ता के खिलाफ धारा 168 और 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
