वरिष्ट पत्रकार श्री काशीनाथ शर्मा का निधन


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर
  जबलपुर के  प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार श्री काशीनाथ शर्मा का रविवार की शाम निधन हो गया। उनकी उम्र 63 वर्ष थी। शर्मा जी ने दशकों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट छवि बनाई और सत्य की खोज में साहसिक लेखन के लिए जाने गए । श्री शर्मा किडनी सम्बंधित बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज मुंबई में चल रहा था, कुछ दिन पहले ही वे मुंबई से वापिस जबलपुर आए थे और तबियत बिगड़ने पर उन्हें  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया पर स्थिथि में सुधार न होने के कारण उनको नागपुर रेफेर किया गया था परन्तु रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली । अंतिम यात्रा उनके सिविल लाइन्स स्थित निज निवास से कल दोपहर 3 बजे ग्वारिघट मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी । 

उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके सहयोगियों और शुभचिंतको ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की ।

दैनिक सांध्य बन्धु परिवार की ओर से श्री काशीनाथ शर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि । 

Post a Comment

Previous Post Next Post