MP Breaking News: राज्य शासन ने 15 IPS अधिकारियों के किये तबादले

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार रात 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।

केसी गुप्ता बने राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव

लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को उनके पद से हटाकर राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। यह पहली बार है कि अपर मुख्य सचिव स्तर के किसी अधिकारी को राजभवन की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. राजेश राजौरा और अरुण परमार को नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को आठ महीने पहले नियुक्त किया गया था। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव स्तर के अधिकारी अरुण परमार को पदस्थ किया गया है। अरुण परमार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी सीएम कार्यालय में पदस्थ रह चुके हैं।

विधानसभा सत्र से पहले बड़े फेरबदल

16 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के पहले, लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी नीरज मंडलोई को और संसदीय कार्य विभाग का प्रभार अनुपम राजन को सौंपा गया है।

एम सेलवेंद्रन को आईजी पंजीयन से मुक्त किया गया

लंबे समय से आईजी पंजीयन का काम संभाल रहे एम सेलवेंद्रन को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह पर अपर सचिव कार्मिक अमित तोमर को आईजी पंजीयन और रजिस्ट्रेशन का दायित्व दिया गया है। अमित तोमर जीएडी के अपर सचिव कार्मिक का कार्य भी देखेंगे।

सेलवेंद्रन के पास बने रहेंगे अन्य प्रभार

सेलवेंद्रन के पास सचिव किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग तथा सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार बना रहेगा। उन्हें सचिव कार्मिक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यहां देखें लिस्ट





Post a Comment

Previous Post Next Post