Jabalpur News: सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना माढोताल क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्ष मिश्रा, निवासी बीटीसी बम्होरी माल स्कूल के पास, थाना तारादेही, जिला दमोह, को उनके चाचा रामरतन मिश्रा इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाए थे।

घटना चुंगीनाका माढोताल की है, जहां सड़क दुर्घटना में हर्ष मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टर ने रात करीब 1:24 बजे हर्ष मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।

थाना माढोताल पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post