दैनिक सांध्य बन्धु नवादा। सोनार पट्टी मोहल्ले में देर रात उपद्रवियों ने बारातियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर बारात में शामिल महिला और पुरुष के साथ लूटपाट की है। इस हमले में दो बच्चे और महिला समेत 15 लोगों को बेरहमी से पीटा गया है और जख्मी कर दिया गया है। हमलावरों ने दूल्हे के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और बारात में बज रहे डीजे को भी नुकसान पहुंचाया है। बारात में शामिल लोगों को कहना है कि करीब 20 की संख्या में उपद्रवियों ने बारात में शामिल लोगों से बेरहमी से मारपीट कर कई लोगों का सिर फोड़ दिया। इसके साथ ही बच्चों की अंगुली तोड़ दी। वहीं, एक बच्चे के नाखून को उखाड़ दिया। वहीं, महिला से मारपीट कर कान से झुमके और एक युवक के गले से सोने की चेन भी छीन ली। घायलों में गढ़ पर मोहल्ले के गुड्डू कुमार, प्रिंस राज , शौर्य कुमार को बेरहमी से पीट कर गले से सोने की चेन छीन ली गई है। रागिनी गुप्ता से मारपीट कर कान का झुमका छीन ली।
Tags
national

