Jabalpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोरखपुर थाने में शनि बेन उर्फ भूरा (28) निवासी बेन मोहल्ला, रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात करीब 11:30 बजे मोहल्ले के मोहित बेन, शंकर बेन और सचिन बेन ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

शनि बेन के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू की। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान मोहित बेन ने चाकू से हमला कर उसके बाएं पैर के घुटने के ऊपर गंभीर चोट पहुंचाई।

घटना के समय शोर सुनकर सुभाष बेन बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन मोहित बेन ने उन पर भी चाकू से हमला कर उनकी दाहिनी पिंडली में चोट पहुंचाई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 118(1), 115(2), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post