दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली पुलिस को गत दिवस दीपक कोरी (54), निवासी पुष्पक नगर अधारताल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बड़े भाई राजेश कोरी (59) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दीपक कोरी ने बताया कि उनके बड़े भाई राजेश कोरी, जो सिलाई का काम करते थे और मिलौनीगंज में सुनील कोरी के मकान में किराए से अकेले रहते थे, ने यह कदम उठाया। आज दोपहर करीब 12:51 बजे उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि राजेश कोरी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचने पर दीपक ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और राजेश को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौक पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
