Breaking News: बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्षों और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के चुनाव अधिकारियों की सूची जारी की

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। बीजेपी ने 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी राज्यों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल के सदस्यों का चुनाव कराना होगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

15 जनवरी तक होगा प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव

बीजेपी की दिल्ली में हुई बैठक में 15 जनवरी तक सभी प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। 5 जनवरी तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए जाएंगे। इसके बाद जिला अध्यक्षों का चुनाव और जनवरी के अंत तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होगी।

चुनाव अधिकारियों की सूची जारी

बीजेपी ने राज्यों के लिए चुनाव अधिकारियों की सूची जारी की है:

गुजरात: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

कर्नाटक: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

बिहार: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

छत्तीसगढ़: विनोद तावड़े

मध्य प्रदेश में अध्यक्ष पद के दावेदार

मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सबसे आगे हैं। इसके अलावा विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह और हेमंत खंडेलवाल भी दावेदार हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

प्रदेश अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस प्रक्रिया को जनवरी के अंत तक पूरा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post