Jabalpur news: सेवानिवृत्ति पर अजय श्रीवास्तव का सम्मान

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आईटीआई में अपनी 38 वर्ष की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अजय श्रीवास्तव का संचालनालय कौशल विकास कर्मचारी संघ द्वारा शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य आर. के. कोष्ठी, अधीक्षक डी. के. राय, संचालनालय कौशल विकास कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम प्रसाद खनाल, संभागीय अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने उद्बोधन दिया। सेवानिवृत कर्मचारी अजय श्रीवास्तव ने भी अपने 38 वर्षों की सेवाकाल के दौरान शासकीय आई. टी. आई. में व्यतीत किए गए समय व कार्यों से सभी को अवगत कराया। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में भेंट किए गए, प्रशस्ति पत्र का वाचन श्रीमती आशा भट्ट द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का संचालन योगेश ठाकरे ने एवं आभार प्रदर्शन जितेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post