दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर पुलिस ने 31 दिसंबर की रात अवैध शराब तस्करी करने वाले गुंडे बदमाशो के खिलाफ अभियान चलाते हुए लाखो की शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अयोध्यानगर महेश लिल्हारे से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने पर मीनाल मल्टी के पास सफेद रंग की कार नंबर एमपी 04 टीबी 2987 में बैठे दो सदिंग्ध युवको को घेराबंदी कर उस समय पकड़ा गया जब वह अवैध शराब बेचने की फिराक में खडे थे। पूछताछ में आरोपी की पहचान राजेश उर्फ बाबू गुर्जर पिता प्रताप सिंह गुर्जर (26) निवासी ग्राम सनखेडा थाना अहमदपुर जिला सीहोर के रुप में हुई। उसकी कार की तलाशी लेने पर देशी शराब की 4 पेटी सहित अग्रेंजी शराब की दो दर्जन बॉटल बरामद हुई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला कायम कर कर पुलिस ने शराब और कार सहित 6 लाख का माल जप्त किया है। कार्ववाही के दौरान उसका साथी अमन पटेल फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पकड़े गये आरोपी से शराब के संबध में पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि वह फरार आरोपी अमन के साथ मिलकर नये साल के दौरान शराब ब्लेक करने की नियत से कार से ला रहा था।
Tags
bhopal
