दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 31 दिसंबर की रात ओमती थाना क्षेत्र के नौदरा ब्रिज पर पूर्व भाजपा पार्षद काके आनंद के बड़े भाई पप्पू आनंद ने अपनी कार से एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। टक्कर के बाद महिला और पप्पू आनंद के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पप्पू आनंद ने पुलिस पर ही राजनीतिक रसूख का दबाव डालना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी की कार जब्त कर घायल महिला की शिकायत दर्ज कर ली है।
Jabalpur News: भाजपा नेता के भाई ने कार से महिला को मारी टक्कर, पुलिस पर जमाई धौंस
byEditor In Chief
-
0