दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नए साल 2025 की पहली एफआईआर घमापुर थाना में रात 12:47 पर दर्ज की गई। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तनवीर खान, निवासी शीतलामाई, को 18 पाव देशी मदिरा प्लेन के साथ गिरफ्तार किया। यह एफआईआर अपराध क्रमांक 1/2025 के रूप में दर्ज की गई।
इसके बाद थाना बेलबाग में आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306) का मामला दर्ज किया गया। विजय नगर और पुलिस चौकी गौर में कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुए।
गौरतलब है कि पुलिस विभाग ने नए साल से नए रोजनामचा रजिस्टर का उपयोग शुरू कर दिया है। सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) के तहत शिकायतें और एफआईआर ऑनलाइन दर्ज की जाती हैं। वर्ष 2024 के रोजनामचा की विदाई के साथ, 2025 के लिए एफआईआर दर्ज करने का सिलसिला आधी रात से शुरू हो गया।