दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर तहसील के बम्हनौदा में एक पटवारी द्वारा जरीब के जरिए 4 एकड़ के खेत में से आधा एकड़ भूमि दूसरे किसान को कब्जा कराए जाने का मामला सामने आया है। पटवारी अर्चना कुशवाहा ने जरीब की 11 कड़ियाँ निकालकर किसान संगीता बिलोहा की साढ़े तीन एकड़ भूमि को 4 एकड़ बता दिया।
यह मामला तब उजागर हुआ जब संगीता बिलोहा ने कलेक्टर से शिकायत की कि उनके खेत का आधा एकड़ हिस्सा पड़ोसी किसान ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम ने जब सीमांकन एप से नपाई कराई, तो पता चला कि जमीन वास्तव में साढ़े तीन एकड़ है। इसके बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर एसडीएम अभिषेक सिंह ठाकुर ने पटवारी अर्चना कुशवाहा को सस्पेंड करते हुए विभागीय जाँच शुरू करने के आदेश दिए हैं।
एसडीएम अभिषेक सिंह ने कहा, "किसान की सतर्कता के कारण यह मामला सामने आया, और पटवारी की करतूत पकड़ में आई। विभागीय जाँच जल्द शुरू होगी, और हो सकता है कि इससे जुड़े और मामले भी सामने आएं।"
Tags
jabalpur