दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस ने बरेला क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान जुआरियों के पास से 1 लाख 47 हजार 550 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तों की दो गड्डियां जप्त की गईं है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुरेश आर्मो के मकान के पास पानी टंकी के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।
पकड़े गए जुआरियों में कृष्ण कुमार साहू, शैलेश झारिया (दोनों निवासी पड़वार), सुरेंद्र आर्मो, मजीद मंसूरी (दोनों निवासी वार्ड नंबर 13 बरेला), मोनू यादव (किसानी मोहल्ला बरेला), जगदीश यादव (ग्राम उदयपुर, थाना बीजाडांडी, मंडला), मेघराज डुमार (ग्राम नोनी करेली, थाना गोटेगांव, नरसिंहपुर), अमन बर्मन (बस स्टैंड बरेला), राजकुमार पटैल (ग्राम बल्हवारा), और नंदू साहू (वार्ड नंबर 12 बरेला) शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से कुल 1,47,550 रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां जप्त किए है। सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।