दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 5 और उम्मीदवारों की सूची, किसे कहां से मिला टिकट?

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए देर रात पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची के साथ अब तक कुल 68 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।

5 उम्मीदवाओं की सूची में इन को मिली टिकट:

1. बवाना: सुरेंद्र कुमार

2. रोहिणी: सोमेश गुप्ता

3. करोल बाग: राहुल धानक

4. तुगलकाबाद: वीरेंद्र बिधूड़ी

5. बदरपुर: अर्जुन भड़ाना

इससे पहले, कांग्रेस ने मंगलवार को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। दिसंबर 2024 की शुरुआत में पार्टी ने अपनी पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद दूसरी सूची में 26 और तीसरी सूची में एकमात्र उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा को कालकाजी से उतारा गया था।

चुनाव कार्यक्रम और अंतिम नामांकन की जानकारी

मतदान: 5 फरवरी 2025

मतगणना: 8 फरवरी 2025

नामांकन का अंतिम दिन: 19 जनवरी 2025

कांग्रेस पार्टी इस बार अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में है। पिछले दो चुनावों में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। अबकी बार पार्टी का मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से है।

आप पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए हैं। बीजेपी की अंतिम सूची का अभी भी इंतजार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post