दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना रांझी में श्रीमती नेहा ठाकुर, 35 वर्ष, निवासी नागपुर महाराष्ट्र, वर्तमान में बड़ा पत्थर संस्कार मीडिया के पीछे रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात कमल किशोर सेंगर उर्फ प्रशांत ठाकुर से गोंदिया महाराष्ट्र में हुई थी, जहां दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए थे। 26 अप्रैल 2019 को परिवार की सहमति से उन्होंने कमल किशोर सेंगर से प्रेम विवाह किया।
शादी के लगभग एक महीने बाद ही उनका पति काम छोड़कर ऑनलाइन जुआ और सट्टा खेलने लगा। जब भी वह उसे मना करती, वह उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। वर्तमान में वे रांझी, जबलपुर में सैनी कालोनी झंडा चौक में किराए पर रहते हैं, जहां श्रीमती नेहा पार्लर का काम करती हैं और घर का खर्च चलाती हैं। उनका पति घर पर ही रहता है और घर खर्च से शराब पीता है। जब उन्होंने इसे मना किया, तो वह गाली-गलौज और मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
देर रात लगभग 10:30 बजे, उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि उनके पति ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 85, 296, 115(2), 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।