दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर । 38 वीं नेशनल गेम्स का आयोजन हल्द्वानी, उत्तराखण्ड में 28 जनवरी 2025 से 1 फरवरी 2025 तक खो खो प्रतियोगिता के रूप में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में म.प्र.ए. खो खो संघ के सचिव संजय यादव को डायरेक्टर ऑफ काम्पिटीशिन (प्रतियोगिता निर्देशक) नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, म.प्र. के वासू कोरी, नैन्सी जैन और आफरीन शेख को राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां खो खो खेल के मानक और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं।
हाल ही में, दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड कप में भी संजय यादव को काम्पिटीशन डायरेक्टर और अंतरराष्ट्रीय निर्णायक के रूप में नैन्सी जैन एवं आफरीन शेख ने निर्णायक की भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर म.प्र.ए. खो खो संघ के संरक्षकों योगेन्द्र दुबे, विनोद पोद्दार, अटल उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, मुकेश सिंह, आई.पी. गोस्वामी, आलोक बाजपेयी, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा और मो. राशिद कुरैशी ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सभी 32 जिलों के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।