दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना कोतवाली में एक युवक ने अपने चाचा के खिलाफ घर के बंटवारे को लेकर विवाद करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। करन बर्मन (23 वर्ष), निवासी तिवारी का बाड़ा सराफा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह वह अपनी मां साधना बर्मन से बात कर रहा था, तभी उसके चाचा विजय बर्मन घर के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। करन ने गालियां देने से मना किया तो चाचा विजय ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया। करन ने सलाह दी कि घर के बंटवारे पर पिताजी से बात करें, इस पर गुस्साए विजय बर्मन ने मुंगरिया से हमला करते हुए करन के सिर में चोट पहुँचाई और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।करन की शिकायत पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 118(1), 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Jabalpur News: चाचा ने भतीजे पर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी
byEditor In Chief
-
0
