दिल्ली विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल आंकड़ों के अनुसार बड़े फेरबदल की संभावना

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। शुरुआती आंकड़ों में आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगता दिख रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने का अनुमान है।

BJP को मिल सकती हैं 38 से 50 सीटें

SAS, DV Research, JVC, P Mark और पोल डायरी के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 38 से 50 सीटों तक मिल सकती हैं। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।

AAP के लिए मुश्किलें बढ़ीं

Mind Brink और WeePriside के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 से 52 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, लेकिन अधिकांश सर्वे AAP को पिछड़ता दिखा रहे हैं। AAP के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि 2013, 2015 और 2020 की तरह इस बार भी पार्टी को कम आंका गया है।

कांग्रेस को एक बार फिर दिल्ली 0

लगभग सभी एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए निराशाजनक आंकड़े दिखा रहे हैं। कांग्रेस को अधिकतर सर्वे में 0 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

इन्होंने कहा 

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा: "8 फरवरी को कमल खिलेगा। अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं।"

AAP नेता सौरभ भारद्वाज: "हर बार हमें कम आंका गया, इस बार भी नतीजे चौंकाने वाले होंगे।"

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित: "8 फरवरी का इंतजार कीजिए, हमने अच्छा चुनाव लड़ा है।"

पिछले चुनावों की तुलना करें तो 2020 में भी एग्जिट पोल ने AAP की जीत दिखाई थी, जो नतीजों में सच साबित हुई थी। अब 8 फरवरी को नतीजे सामने आने के बाद ही साफ होगा कि दिल्ली की जनता ने किसे चुना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post