Gwalior News: जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की फायरिंग

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में शनिवार सुबह एक जमीनी विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले फायरिंग की, फिर बंदूक के बट से मारकर पीड़ित के हाथ-पैर तोड़ दिए।

32 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अजय सिंह राणा सुबह 9 बजे कार से मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले केशव यादव, अंकित यादव, अजय यादव और आकाश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया।

बदमाशों ने पहले गोलियां चलाईं और फिर अजय राणा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बंदूक के बट की मार से उनके दोनों पैर और एक हाथ टूट गया, जबकि आंख पर चोट लगने से आंख का पर्दा फट गया। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घायल अजय सिंह राणा को उनके साथियों ने तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post